एंटी रोमियो टीम ने शहर में चलाया चेकिंग अभियान
पिलखुवा। एंटी रोमियो पुलिस टीम ने शहर में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं का मिशन शक्ति के तहत जागरूक भी किया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि पिलखुवा की एंटी रोमियो पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम में शामिल महिला पुलिसकर्मियों ने रेलवे रोड, चंडी मंदिर, स्कूल व कॉलेजों के आसपास खड़े और बाजार में घूम रहे युवकों को रोककर उनसे पूछताछ कर छोड़ा। उन्होंने बताया कि कई युवकों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर फोन द्वारा उनके परिजनों से वार्ता करने के बाद उन्हें छोड़ा गया। टीम ने चेकिंग के दौरान स्कूल एवं कॉलेजों के आसपास मिले युवकों को हिदायत देकर छोड़ा गया। एंटी रोमियो टीम द्वारा इस दौरान महिला को मिशन शक्ति के तहत जागरूक भी किया।