मकान का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी
पिलखुवा। मकान का ताला तोड़कर दंपती के मकान से नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित ने इसकी तहरीर थाने में दी है।
मोहल्ला मुंशीनगर निवासी महेन्द्र कुमार कश्यप दो दिन पूर्व मुरादाबाद स्थित अपनी ससुराल में बीमार सास को देखने परिवार के साथ गया था। पीड़ित ने बताया कि मुरादाबाद पहुंचने पर सास की मौत हो गई। वह अंतिम संस्कार करने के बाद मंगलवार को जब वापस लौटा तो उसके मकान का ताला टूटा पड़ा था। पीड़ित ने बताया कि चोर उसके घर में रखी लाखों की नकदी के अलावा सोना चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी हैं। मारवाड़ चौकी प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर सामान को बरामद कर लिया जाएगा।