छात्रा से छेड़छाड़ करने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पिलखुवा। कोतवाली पुलिस ने एक छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती बीए में पढ़ती है। बीते 12 फरवरी की शाम छात्रा घर से किसी काम के सिलसिले में बाजार जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में मोहल्ले के रहने तीन युवक उसे देख फब्तियां कसने लगें। विरोध करने पर एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। शोर मचाने पर एकत्र भीड़ को देख तीनों फरार हो गए। घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई, जिस पर परिवार के लोग आरोपियों के घर पहुंचे तो उन्होंने गाली गलौज देते हुए मारपीट शुरू कर दी। रविवार को छात्रा परिवार के लोगों के साथ पिलखुवा कोतवाली पहुुंची और पुलिस को आपबीती बताई। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी जोगिंदर, विशाल और राजेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ करने कर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।