फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 12362 वाद चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 12362 वाद चिन्हित
विज्ञापन

हापुड़। जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने राष्ट्रीय लोक अदालत व विशेष लोक अदालतों के सफल आयोजन के लिए सोमवार न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उनके द्वारा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिल जज व प्राधिकरण के अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि लघु आपराधिक वादों के निस्तारण के लिए 8, 9 व 10 फरवरी को विशेष लोक अदालत तथा 11 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि पैरोकार द्वारा तामील कराए गए समन/नोटिस की रिपोर्ट न्यायालय को समय से प्रेषित करें। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से कहा कि वह पैरोकार को प्राप्त कराए गए समन की रिपोर्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्राप्त कराए। अपर जनपद न्यायाधीश व राष्ट्रीय लोक अदालत की नोडल अधिकारी डॉ. रीमा बंसल ने बताया कि जनपद के विभिन्न न्यायालयों द्वारा अभी तक राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 12362 वाद चिन्हित किए गए हैं। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अभी तक 77 पारिवारिक वाद निस्तारण के लिए चिन्हित किए है। बैठक में उपजिलाधिकारी विवेक यादव, सीओ गढमुक्तेश्वर स्तुति सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें