फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नकल करने से रोकने पर एमबीबीएस के छात्र ने असिस्टेंट प्रोफेसर को पीटा

विज्ञापन
एसएसवी कालेज में हुई मारपीट की कोतवाली में पुलिसकर्मी को जानकारी देते शिक्षक । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
नकल करने से रोकने पर एमबीबीएस के छात्र ने असिस्टेंट प्रोफेसर को पीटा
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को द्वितीय पाली में आयोजित एमबीबीएस तृतीय प्रोफेशनल पार्ट-द्वितीय की परीक्षा में नकल करने से रोकने पर एक छात्र ने अपने सहपाठियों के साथ मिलकर असिस्टेंट प्रोफेसर को कॉलेज के बाहर रोक लिया और दौड़ाकर पीटा। प्रोफेसर को सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है, शिक्षक को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। मारपीट करने वाला आरोपी छात्र मेरठ जनपद के नालपुर स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज का बताया गया है।
शुक्रवार को एमबीबीएस के विषय की परीक्षा थी, एसएसवी कॉलेज को स्थानीय मेडिकल कॉलेजों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें मेरठ जनपद के नालपुर स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के छात्र भी परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर राकेश कुमार द्वितीय पाली में ड्यूटी दे रहे थे। इस दौरान परीक्षा में ताक झांक करने पर उन्होंने एक छात्र को टोक दिया। पेपर छूटने के बाद छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रोफेसर राकेश कुमार को कॉलेज के ही बाहर रोक लिया और पीटना शुरू कर दिया।
सिर और चेहरे पर लगातार वार किए जाने से शिक्षक बेसुध होने लगे। किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। कॉलेज के स्टॉफ के आने पर छात्रों का गुट वहां से भागा। इस मामले में शिक्षक ने थाना कोतवाली में तहरीर दी है। जिसके आधार पर शिक्षक का दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
सीसीएसयू को लिखा पत्र, नहीं कराएंगे एमबीबीएस की परीक्षा
शिक्षक के साथ मारपीट के मामले में परीक्षा प्रभारी डॉ.नीनू अग्रवाल और उप केंद्र अधीक्षक डॉ. मानवेंद्र सिंह बघेल ने सीसीएसयू की कुलसचिव को पत्र लिखकर इस घटना से अवगत कराया है। साथ ही पिटाई करने वाले छात्र का रोल नंबर आदि भी दिया है। परीक्षा प्रभारी और उप केंद्र अधीक्षक ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो कॉलेज एमबीबीएस की परीक्षा करवाने में असमर्थ होगा।
सख्त होनी चाहिए कार्रवाई
निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षाएं कराने के लिए कॉलेज के परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। कक्ष में शिक्षक ने छात्र को गलती पर ही डाटा था। इस तरह शिक्षकों की कॉलेज के बाहर पिटाई होगी तो परीक्षाओं को नकलविहीन कराना संभव नहीं होगा। इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, कॉलेज के शिक्षकों के साथ ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं होगा। - अमित अग्रवाल जोनी छावनी वाले, सचिव एसएसवी कॉलेज।
विज्ञापन

कोट -
आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्र की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। --संजय पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली।

सरकारी अस्पताल में मारपीट में घायल हुये शिक्षक की डॉक्टरी करते चिकित्सक। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें