फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाबूगढ़ क्षेत्र में दो शव मिलने से फैली सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़ क्षेत्र में दो शव मिलने से फैली सनसनी
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक युवक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। हालांकि दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि शुक्रवार सुबह गांव अटूटा के ग्रामीण खेतों में काम करने पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने पेड़ पर फंदे से लटका युवक का शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और छानबीन की। युवक की पेंट की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें मृतक ने अपना नाम राहुल बताया है और डिप्रेशन के कारण आत्महत्या करने की बात कही है। हालांकि, मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गांव उपैड़ा में एक मजार के पास युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास जाने पर पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। सूचना के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में युवक मजार पर पहुंचकर माथा टेकता दिख रहा है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। साथ ही पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें