फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 35 दिन बाद बूथों पर पहुंची वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
35 दिन बाद बूथों पर पहुंची वैक्सीन
विज्ञापन

हापुड़। सरकारी अस्पतालों में बने बूथों पर 35 दिन बाद वैक्सीन पहुंच गई है। बृहस्पतिवार से 33 स्थानों पर टीकाकरण होगा। समस्त सीएचसी, जिला अस्पताल और राजकीय महिला अस्पताल में बूथ बनाए गए हैं। बूस्टर डोज से वंचित जिले के 4.90 लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा। लेकिन तीसरा टीका सिर्फ उन्हीं लोगों को लगेगा, जिन्होंने पहले दो टीके कोविशील्ड वैक्सीन से लगवाए हैं। कोवाक्सीन और किशोरों के लिए प्रयोग होने वाली वैक्सीन का स्टाक अभी नहीं मिल सका है।
जिले में कोरोना की चौथी लहर चल रही है, हालांकि बीते कई महीने से कोरोना का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। दूसरी लहर में सबसे ज्यादा मरीज और मौतें हुईं थीं। इसके बाद से टीकाकरण में बेहद तेजी आयी। आलम यह है कि 18 साल से ऊपर वाले वर्ग शत प्रतिशत लोगों को पहला और दूसरा डोज लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

35 दिनों से जिलों में वैक्सीन मौजूद नहीं थी, बूस्टर डोज से करीब 4.90 लाख लोग वंचित हैं। चीन समेत कई देशों में कोरोना फैलने पर यहां टीकाकरण को लेकर मारामारी शुरू हो गई थी। लेकिन टीकाकरण नहीं हो पा रहा था। अब शासन से स्वास्थ्य विभाग को 7900 डोज मिले हैं, कोविशील्ड वैक्सीन का स्टाक मिलने पर अब टीकाकरण शुरू कराने के आदेश दिए गए हैं। बृहस्पतिवार से लोग 33 बूथों पर टीकाकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन

इन बूथों पर होगा टीकाकरण
कोठीगेट पीपीसी, गढ़ रोड सीएचसी, जिला अस्पताल, सिंभावली, गढ़, सिखैड़ा, धौलाना, सपनावत सीएचसी पर लगे 33 कैंपों में टीकाकरण किया जाएगा। इन बूथों को कोविशील्ड वैक्सीन से ही टीकाकरण होगा।
बूथों पर पहुंचकर लगवाएं टीका
बूथों पर पहुंचकर लोग टीकाकरण करा लें, कोल्ड चैन में वैक्सीन की व्यवस्था करा दी गई हैं। जिन लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाया है, वह डोज ले सकते हैं।
- डॉ. सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें