फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रफीकनगर में घर में चल रहे क्लीनिक पर लगाई सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रफीकनगर में घर में चल रहे क्लीनिक पर लगाई सील
विज्ञापन

हापुड़। रफीकनगर स्थित एक मकान में चल रहे क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया है वहीं, चिकित्सक को नोटिस जारी कर, स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही तीन झोलाछापों को भी नोटिस दिए गए हैं।
आईजीआरएस पोर्टल पर एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें क्लीनिक के अवैध होने और मरीजों की जान से खिलवाड़ किए जाने का आरोप लगाया गया। सीएमओ के आदेश पर एसीएमओ डॉ.प्रवीण शर्मा, एआरओ आनंद कुमार ने मोहल्ले में जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान क्लीनिक संचालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। मामले की गंभीरता पर क्लीनिक को सील कर दिया गया। साथ ही क्लीनिक संचालक को नोटिस जारी किया। क्लीनिक सील कर टीम लौट आयी। इसके अलावा तीन झोलाछापों को भी नोटिस दिए गए। गढ़ और सिंभावली क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.सुनील त्यागी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कर, क्लीनिक को सील करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें