फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुलिस की पहरेदारी में शुरू हुआ रसूलपुर में नाली का निर्माण

विज्ञापन
गांव रसूलपुर में निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण करने पहुंची एसडीएम । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
पुलिस की पहरेदारी में शुरू हुआ रसूलपुर में नाली का निर्माण
विज्ञापन

हापुड़। गांव रसूलपुर में दलित बस्ती में हुए जलभराव के निस्तारण के लिए नाली का निर्माण सोमवार को शुरू हो गया। कुछ लोगों द्वारा नाली का निर्माण नहीं होने दिया जा रहा था, जिससे घरों का पानी दलित बस्ती में भरा था। एसडीएम ने गांव में निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में दलित बस्ती में जलभराव की समस्या काफी समय से चल रही है। गांव के ही कुछ दबंग लोगों पर नाली का निर्माण न होने देने का आरोप था। समस्या का समाधान न होने पर दलित बस्ती के लोगों ने पलायन के पोस्टर चस्पा कर दिए थे। पोस्टर चस्पा होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की आंखें खुली और उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन

मामला दलित बस्ती और दूसरी जाति के लोगों के बीच जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति थी। जिसके बाद मौके पर पीएसी को तैनात कर दिया गया। दो दिन से अधिकारी ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने के प्रयास कर रहे थे। सोमवार को बाबूगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और नाली का निर्माण कार्य शुरू कराया। एसडीएम सुनीता सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार का विरोध देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन

एसडीएम सुनीता सिंह ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में कार्य शुरू कर दिया गया है। बस्ती में भरे पानी की पंप सेट के माध्यम से निकलवा दिया जाएगा।

गांव रसूलपुर में खडे पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : HAPUR

गांव रसूलपुर में नाला खोदते कर्मचारी । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें