फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पाले ने दी दस्तक, ठंड में ठिठुरे लोग

विज्ञापन
ठंड में बच्चे को गर्म कपडों में ढककर बाइक पर ले जाती महिला। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
पाले ने दी दस्तक, ठंड में ठिठुरे लोग
विज्ञापन

हापुड़। कड़ाके की ठंड के साथ पाले की दस्तक ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सुबह के समय खेतों और सड़क किनारे बर्फ जैसी परत जमी दिखाई दी। ठंड से अभी राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
पिछले कई दिनों से पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी गलन बढ़ गई है। शीत लहरों के चलते तापमान में लगातार गिरावट जारी है।
हालांकि आसमान साफ होने के चलते सुबह करीब नौ बजे ही धूप खिल उठी, जिसके चलते तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लेकिन शाम होते ही फिर से गलन का एहसास होने लगा और लोग जल्द ही घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। सोमवार को तापमान गिरकर तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसके साथ ही इसका प्रभाव फसलों पर भी देखने को मिल सकता है। मौमस विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अगले कुछ दिनों में पाला लोगों को परेशान करेगा। दो तीन दिन अच्छी ठंड रहेगी और फिर तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

आलू किसानों की बढ़ी चिंता
पाला पड़ने के बाद आलू किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसल को किसी प्रकार की नुकसान न हो, इसके लिए कड़ाके की ठंड में किसानों ने आलू की सिंचाई शुरू कर दी है। ताकि पाले के प्रभाव को कम किया जा सके।
-

ईख के खेत में गन्ने की पत्ती पर पडा हुआ पाला। संवाद- फोटो : HAPUR

स्टेशन पर ठंड में ट्रेन आने का इंतजार करती महिला । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें