फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नगर पालिका ने कराया बंद नलकूपों का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका ने कराया बंद नलकूपों का सर्वे
विज्ञापन

हापुड़। मोहल्ला फूलगढ़ी में बंद पड़े नलकूप के बोरवेल में चार वर्षीय मुआविया के गिरने के बाद जिला प्रशासन जागा है। डीएम के आदेशों के बाद बुधवार सुबह से ही शहर के बंद नलकूपों का सर्वे किया गया। शहर भर में 12 नलकूप बंद पड़े हैं। इन नलकूपों पर टीमों ने पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया, सभी के बोरिंग बंद कर नलकूपों पर ताले लगा दिए हैं।
नगर पालिका की टीम ने दिन निकलते ही इन नलकूपों का सर्वे शुरू कर दिया। हापुड़ नगर पालिका क्षेत्र में कुल 41 नलकूप हैं, जिनसे ओवरहेड टैंक और मोहल्लों में पानी की सप्लाई की जाती है। इसके अलावा 12 ऐसे नलकूप हैं, जो विभिन्न कारणों से बंद कर दिए गए हैं। इनमें बुलंदशहर रोड आवास विकास, सिकंदरगेट, तगासराय, फूलगढ़ी, शिवचरणपुरा, नवज्योति कालोनी में दो, भगवती गंज, कलेक्टर गंज, पशु चिकित्सालय, कोठीगेट और नगर पालिका कैंपस में शामिल है। इन सभी में नगर पालिका के कार्यवाहक ईओ शिवराज सिंह ने जांच की। उन्होंने बताया कि सभी स्थानों पर ताला लगा मिला है। अंदर बोरिंग को भी बंद करा दिया है। ताकि गेट आदि चोरी होने की स्थिति में भी इनसे किसी प्रकार से हानि न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एक सप्ताह में देना है नोटिस का जवाब
एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि डीएम मेधा रूपम ने एसडीएम सुनीता सिंह को मामले में जांच करने के आदेश दिए हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से नगर पालिका और सिंचाई विभाग को पूरी घटना के लिए स्पष्टीकरण मांगते हुए नोटिस जारी किया है, इसका जवाब एक सप्ताह के अंदर देना है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें