फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: निजामपुर के पास हाईवे किनारे महिला की लूट के बाद हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

निजामपुर के पास हाईवे किनारे महिला की लूट के बाद हत्या
- पति बोला कार में बैठ रही पत्नी पर चार अज्ञात लोगों ने हमला कर दबाया गला
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। पति के साथ ससुराल से मायके आ रही महिला सोनिया (36) की चार अज्ञात बदमाशों ने नगर कोतवाली क्षेत्र के अँतर्गत निजामपुर के पास गला घोंटकर हत्या कर दी और कार से 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए मृतका के पति से पूछताछ कर रही है। पुलिस महिला के पति को घटना स्थल पर भी लेकर गई।
नगर के मोहल्ला आर्यनगर निवासी सोनिया की शादी 12 साल पहले मोदीनगर निवासी विकास के साथ हुई थी। सोनिया के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को सोनिया अपने पति विकास के साथ गाजियाबाद होते हुए अपने बीमार भाई को देखने के लिए हापुड़ आ रही थी। देर शाम हाईवे-9 के पर निजामपुर के पास सर्विस रोड पर सोनिया लघुशंका के लिए कार से उतरी थी। सोनिया के पति विकास ने बताया कि इसी दौरान दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी और कार में रखे 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। बदहवास हालत में उसने परिजनों को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना स्थल पर लूट जैसा कोई सुराग नहीं मिला है। मृतका के पति से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें