फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आज और कल बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल

विज्ञापन
अतरपुरा चौराहा पर ठंड में गर्म जैकेट की कैप पहनती युवती। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
आज और कल बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल
विज्ञापन

हापुड़। घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए डीएम ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को 29 तक बंद करने के आदेश दिए हैं। बीएसए ने इस संबंध में सभी स्कूलों को आदेश जारी कर दिया है। मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड ने लोगों का हाल बेहाल किया। सूर्य नारायण दिनभर बादलों के बीच लुकाछिपी करते रहे। जिसके कारण लोगों को ठंड का अधिक एहसास हुआ।
पिछले कुछ दिनों से ठंड के सितम के आगे लोग बेबस नजर आ रहे हैं।
ठंड के प्रकोप के चलते लोग घरों में दुबके रहे। दिनभर लोग अलाव व रूम हीटर के सामने हाथ तापकर सर्दी से राहत पाई। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि नए साल पर लोगों को ठंड और सताने वाली है। अधिकतम पारा 18 व न्यूनतम पारा 05 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने संभावना है। ऐसे में लोगों को अधिक सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।
अभिभावकों की मांग को देखते हुए बंद किए स्कूल
सर्दी में छोटे बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अभिभावकों की ओर से स्कूलों में छुट्टी की लगातार मांग उठ रही थीं। इसी मांग को देखते हुए डीएम मेधा रूपम ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की है। 28 और 29 दिसंबर को स्कूल बंद रहेंगे। इस दौरान आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

107 रहा जिले का एक्यूआई
जिला का एक्यूआई का सूचकांक मंगलवार को 107 के स्तर पर दर्ज किया गया। जबकि, सोमवार को एक्यूआई 100 दर्ज किया गया था। ये एक्यूआई सांस के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में चिकित्सकों ने सांस के मरीजों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

ठंड में बच्चे को गर्म चादर से लपेटकर गोद में ले जाता व्यक्ति । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें