फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू, के मरीजों के लिए बना 50 बेड का अस्पताल

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बने डेडिकेटेड डेंगू अस्पताल में निरीक्षण करते सीएमओ।संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
डेंगू के मरीजों के लिए बना 50 बेड का अस्पताल
विज्ञापन

हापुड़। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की गंभीरता को भांपते हुए 50 बेड का डेडिकेटेड अस्पताल तैयार करा दिया है। इसमें 30 बेड मच्छरदानी युक्त हैं, बाकी को सामान्य डेंगू के मरीजों के लिए रिजर्व किया गया है। वहीं सीएमओ ने नोडल अधिकारी नामित कर दिए हैं, साथ ही आवश्यक दवाओं का स्टॉक भी अस्पताल में मुहैया कराया गया है। सर्विलांस टीमों को निगरानी के आदेश दिए गए हैं।
डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, बड़ों के साथ अब बच्चे भी इस बीमारी की चपेट में आने लगे हैं। शुरूआत में स्वास्थ्य विभाग बीमारी को हल्के में ही ले रहा था। जबकि प्राइवेट अस्पतालों के बेड बीते 15 दिन से डेंगू के मरीजों से फुल चल रहे हैं। औरंगाबाद में पांच लोगों की मौत के बाद से स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को लेकर सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल में 50 बेड का डेडिकेटेड डेंगू अस्पताल बनाया गया है। इसमें 30 बेड पर मच्छरदानी लगाकर वार्डों को मरीजों के लिए तैयार किया गया है। इसके साथ ही आईसीयू के वार्डों को भी तैयार कराया गया है। मरीजों के लिए आवश्यक दवाएं अस्पताल में भेज दी गई हैं।
डेंगू के मरीजों की निगरानी के लिए टीम को प्रशिक्षण दिया गया है। डॉ. दीपक कुमार को डेंगू बीमारी की रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है। हालांकि इस अस्पताल में अभी कोई मरीज भर्ती नहीं है। सरकारी अस्पताल में डेंगू पॉजिटिव आने वाले मरीजों को ही इसमें भर्ती कराया जाएगा। प्राइवेट में उपचार पा रहे मरीज भी भर्ती हो सकेंगे।
13 मरीजों की एलाइजा रिपोर्ट का इंतजार
औरंगाबाद में मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रेंडम जांच कराई। इसमें अब तक 13 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी के सैंपल एलाइजा टेस्ट के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जिसका अफसरों का इंतजार है।
विज्ञापन

सीएमओ ने खिलवाई और दौताई का किया निरीक्षण
डेंगू की रोकथाम को लेकर सीएमओ डॉ. सुनील कुमार ने खिलवाई और गांव दौताई की पीएचसी का निरीक्षण कर, दवाओं की स्थिति का परखा। चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डेंगू के मरीजों को बेहतर उपचार दिया जाएगा। इसके लिए 50 बेड का डेडिकेटेड अस्पताल तैयार करा दिया गया है। दवाओं की उपलब्धता पर्याप्त है। मरीजों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

जिला अस्पताल में बनाये गये डेडिकेटेड डेंगू अस्पताल में बने वार्ड में बैड पर लगी मच्छरदानी ।संवा?- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें