फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत : रिहायसी इलाके में निकले छह अजगर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 01
विज्ञापन

दहशत - रिहायसी इलाके में निकले छह अजगर
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव खुडलिया में रिहायसी इलाके में पिछले एक सप्ताह में छह विशालकाय अजगर निकल चुके हैं। बड़ी बात है कि गली के आसपास से अजगर कुत्तों के बच्चों को अपना निवाला बना चुके हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत है और बच्चों के लिए इसे खतरा मान रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण धर्मेद्र शर्मा, विपिन भारद्वाज, अंकुर शर्मा, कपिल शर्मा ने बताया कि उनके मकान गांव के पश्चिमी छोर पर हैं। इसके बाद जंगल शुरू हो जाता है। पिछले एक सप्ताह में इस रिहायसी इलाके में छह विशालकाय अजगर निकल चुके हैं। बड़ी बात है कि जब से अजगर निकलने का सिलसिला शुरू हुआ है, गली के सारे पिल्ले गायब हो गए हैं। इस गली में अजगर निकलने से पहले सात से आठ कुत्ते के बच्चे रहते थे। आशंका है कि अजगर इन्हें खा गए हैं। ऐसे में रिहायशी इलाके में बच्चों को लेकर ग्रामीण खासे दहशत में हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से सर्वे कराने की मांग की है। हालांकि अभी तक मिले सभी अजगरों को ग्रामीणों ने खुद ही पकड़कर नहर की पटरी पर छोड़ दिया था। डीएफओ राजेश कुमार है कि गांव में टीम भेजकर सर्वे कराया जाएगा। आसपास के क्षेत्र में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें