फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर आज दोपहर 12 बजे से रूट डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर आज दोपहर 12 बजे से रूट डायवर्ट
विज्ञापन

हापुड़। कार्तिक गढ़ गंगा मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आज दोपहर 12 बजे से दिल्ली मुरादाबाद हाईवे-9 पर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। हालांकि भीड़ की स्थिति को देखते हुए दो चरणों में वाहनों का डायवर्जन रहेगा। गंगा मेले में आने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पहला चरण चार नवंबर दोपहर 12 बजे से छह नवंबर दोपहर 12 बजे तक रहेगा। जबकि दूसरा चरण छह नवंबर की दोपहर 12 बजे से शुरू होकर नौ नवंबर की आधी रात तक लागू रहेगी।
पहले चरण में दिल्ली-लखनऊ हाईवे- 9 पर पिलखुवा के छिजारसी, सोना पेट्रोल पंप, ततारपुर बाईपास से बुलंदशहर-मेरठ की ओर जाने वाले वाहनों की एंट्री होगी। जबकि लखनऊ, बरेली, शाहजहांपुर की ओर जाने वाले निजी और रोडवेज बसों को स्याना चौपला से डायवर्ट किया जाएगा। हल्के निजी वाहन हाईवे पर आ जा सकेंगे। लेकिन दूसरे चरण में भीड़ बढ़ने पर हल्के वाहनों को भी प्रतिबंधित किया जा सकता है। ऐसे में छोटे वाहनों को भी प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इसके अलावा रोडवेज बसों का भी मार्ग बदला जाएगा। मुरादाबाद, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली की ओर जानी वाली रोडवेज बसों का संचालन भी बदले हुए मार्ग से संचालित होगा।
विज्ञापन

यह रहेगी रूट डायवर्जन की रूपरेखा
दिल्ली से मुरादाबाद : दिल्ली से हापुड़, यहां से बुलंदशहर से नरौरा वाया डिबाई से बबराला से बहजोई से चंदौसी से वाहन मुरादाबाद जाएंगे।
हापुड़ से मुरादाबाद : हापुड़ से गुलावठी से बुलंदशहर से नरौरा वाया डिबाई से बबराला से बहजोई से चंदौसी से मुरादाबाद।
मेरठ से मुरादाबाद : मेरठ से मुरादाबाद जाने वाले यातायात को मवाना रोड से मीरापुर बैराज से बिजनौर कोतवाली होकर नहटौर से धामपुर से काठ होते हुए निकाला जाएगा।
मुरादाबाद से दिल्ली : मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को मुरादाबाद क्षेत्रांतर्गत कांठ से धामपुर से नहटौर से बिजनौर से मीरापुर से मवाना से मेरठ मोदीनगर से गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
मुरादाबाद से दिल्ली : मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को जनपद अमरोहा से जोया से नौगांवा सादात नुरपूर वाया हल्दौर बिजनौर बैराज से मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर से गाजियाबाद निकाला जाएगा।
गजरौला से दिल्ली: गजरौला से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को गजरौला से चांदपुर से हल्दौर से बिजनौर, मीरापुर बैराज से मवाना से मेरठ से मोदीनगर से गाजियाबाद से निकाला जाएगा।
दिल्ली से रामपुर: दिल्ली से रामपुर जाने वाला वाहनों को हापुड़ से डायवर्ट करके बुलंदशहर से नरौरा से बबराला से बहजोई से चंदौसी से बिलारी से शाहबाद होते हुए रामपुर भेजा जाएगा।
मुरादाबाद से मेरठ : मुरादाबाद से मेरठ जाने वाले भारी वाहनों को अतरासी रोड से अमरोहा से नौगावां सादात से नुरपूर बिजनौर, बैराज से मीरापुर से मेरठ भेजा जाएगा।
रामपुर से दिल्ली: रामपुर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को रामपुर क्षेत्रांतर्गत शाहबाद से डायवर्ट होकर बिलारी से चंदोसी से बबराला से नरौरा से सिकंदराबाद से नोएडा से दिल्ली भेजा जाएगा।
चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली: चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली को जाने वाले वाहनों को मवाना से मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
अमरोहा से दिल्ली: अमरोहा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को नूरपुर से बिजनौर से मवाना से मेरठ, गाजियाबाद से दिल्ली भेजा जाएगा।
धनौरा बछराउ से दिल्ली: धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को चांदपुर से बिजनौर ले मवाना मेरठ होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
संभल से दिल्ली: संभल से दिल्ली जाने वाला भारी वाहनों को संभल से बहजोई से बबराला से डिबाई से बुलंदशहर से दादरी से नोएडा से ओखला बैराज से दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन

हसनपुर से दिल्ली: हसनपुर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को संभल से बहजोई से बबराला से नरौरा से बुलंदशहर से सिकंदराबाद से नोएडा होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
स्याना से मेरठ: स्याना से मेरठ जाने वाले वाहनों को बीबीनगर, गुलावठी, हाफिजपुर, हापुड़ से खरखौदा होकर मेरठ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें