फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की कालाबाजारी की सूचना पर मारे छापे, एक लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
खाद गोदाम का निरीक्षण करते अधिकारी । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
खाद की कालाबाजारी की सूचना पर मारे छापे, एक लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन

हापुड़। खाद की कालाबाजारी की सूचना पर कृषि विभाग और जिला प्रशासन की टीमों ने उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। इस दौरान रिकॉर्ड के अनुसार स्टॉक नहीं मिलने पर जिला कृषि अधिकारी ने एक बिक्री केंद्र का लाइसेंस निरस्त कर दिया। जबकि सात को नोटिस जारी किया।
जिले में डीएपी और यूरिया की डिमांड अचानक बढ़ गई है। नकद बिक्री केंद्रों पर डीएपी की भारी किल्लत बनी हुई है। ऐसे में कालाबाजारी की शिकायतें भी लगातार मिल रही हैं। शनिवार को जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार और जिला प्रशासन की टीम ने 24 प्रतिष्ठानों पर छापे मारे।
विज्ञापन

इस दौरान सात दुकानों पर अनियमितताएं मिलीं, जिन्हें दूर करने के लिए दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए गए। इसके अलावा पक्का बाग स्थित चेतन प्रकाश ट्रेडिंग पर भी छापा मारा। वहां, स्टोर में मौजूद उर्वरक और रिकॉर्ड में अंतर मिला। जिस पर दस्तावेज मांगे गए, लेकिन दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके। जिला कृषि अधिकारी ने इसे अनियमितता मानते हुए लाइसेंस निरस्त कर दिया।
इसके अलावा इन दुकानों से 6 नमूने एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को कालाबाजारी न करने और रिकॉर्ड दुरुस्त रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कोट -
जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी नहीं करने दी जाएगी। अनियमितता पर चेतन प्रकाश ट्रेडिंग का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी, किसानों को खाद के साथ अनावश्यक उत्पाद न दें। - मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें