फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई सर्तकता, संदिग्धों से हो रही पूछताछ

विज्ञापन
ट्रेन में यात्रियों को जागरूक करते आरपीएफ के जवान । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई सतर्कता, संदिग्धों से हो रही पूछताछ
विज्ञापन

हापुड़। त्योहारों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने सतर्कता बढ़ा दी है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ और उनकी तलाशी ली जा रही है। हापुड़ रेलवे स्टेशन मुरादाबाद मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक है। रेलवे स्टेशन को दो बार बम से उड़ाने की धमकी भी मिल चुकी है। ऐसे में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए आरपीएफ व जीआरपी सतर्क है।
दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों पर ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर अधिक भीड़ रहती है। ऐसे में कई बार अप्रिय घटनाएं भी घटित हो जाती हैं। इसके अलावा ट्रेनों में भीड़ होने का फायदा उठाकर जहरखुरानी गिरोह भी यात्रियों को अपना शिकार बना लेते हैं। वहीं, रेलवे स्टेशन को दो बार लश्कर-ए-तैयबा की ओर से स्टेशन को बम से उड़ाने की भी धमकी मिल चुकी है। ऐसे में आरपीएफ कमांडर और जीआरपी थाना प्रभारी ने सभी जवानों को सक्रिय रहने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ कमांडर सुभाष ने बताया कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में हर प्रकार की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर घोषणा कर यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। जहरखुरानी की घटनाओं पर भी अंकुश लगाने के लिए भी सतर्कता बरती गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि त्योहार को देखते हुए ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से रेलवे स्टेशन की हर एक गतिविधियों पर भी निगाह रखी जा रही है। रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों के सामान की भी जांच की जा रही है। यदि रेलवे स्टेशन या ट्रेन में लावारिस या संदिग्ध सामान दिखाई दे तो तत्काल आरपीएफ, जीआरपी या रेलवे के अधिकारी को तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें