फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट के नाम पर 14.14 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लॉट दिलाने के नाम पर 14.14 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा निवासी नीलेश कुमार से कुछ लोगों ने प्लॉट बेचने के नाम पर 14.14 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर आरोपियों ने हत्या की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की है।
नीलेश कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले गांव भिम्यारी निवासी व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई थी। मुलाकात के बाद आरोपी ने जान पहचान बढ़ा ली। कुछ दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एक कॉलेज के पीछे उसके रिश्तेदार का एक प्लॉट बताया। आरोपी ने उसे प्लॉट दिलाने के लिए दो अन्य लोगों से मिलवाया। दोनों पक्षों के बीच प्लॉट की कीमत 25 लाख रुपये में तय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने इन लोगों को नकद और बैंक के माध्यम से 14.14 लाख रुपये दे दिए। शेष रुपये बैनामे के वक्त देने तय हुए। जब समय होने पर भी आरोपियों ने बैनामा नहीं कराया तो उसे ठगी का एहसास हुआ। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। थाने में शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद एसपी से शिकायत की गई। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि संबंधित थाना पुलिस को मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें