फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीसीएस में 37 अभ्यर्थी हुए सफल, नौ बने एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीपीसीएस में 37 अभ्यर्थी हुए सफल, नौ बने एसडीएम
विज्ञापन

हापुड़। यूपीपीसीएस 2021 के परीक्षा परिणाम में निजामपुर स्थित राजकीय आईएएस/पीसीएस कोचिंग सेंटर के 37 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें नौ अभ्यर्थियों का चयन एसडीएम पद पर हुआ है, जबकि पुलिस उपाधीक्षक, बीडीओ और जिला पंचायत राज अधिकारी के पदों पर चयन हुआ।
केंद्र के प्रभारी रिंकू राही ने बताया कि बीते कई सालों से इस केंद्र से प्रतिभाएं निकलती रही हैं। इस बार भी परीक्षा में कुल 37 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें दीपक माथुर, प्रिंस वर्मा, नैंसी सिंह, शिवम, शशि शेखर, गरिमा सौंकिया, सैयद सानिया, अभिषेक प्रताप सिंह, अतुल कुमार सिंह डिप्टी कलक्टर बने हैं।
विज्ञापन

जबकि विनीता, अमित कुमार, उपासना पांडे, प्रियंका यादव पुलिस उपाध्यक्ष, वेद प्रकाश, सीमा कुमारी, तान्या शर्मा खंड विकास अधिकारी, मनीष कुमार जिला पंचायत राज अधिकारी, प्रत्युष कुमार कटियार जेल अधीक्षक, कृष्ण कुमार डिप्टी जेलर, रोहन पंथ, अजय कुमार, कुंवर प्रदीप सिंह, राकेश सिंह, जितेंद्र कुमार शर्मा नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हुए हैं।
हिमांशु कुमार, शिवम मलिक, नीरज कुमार गोंड सहायक आयुक्त सहकारिता, संदीप कुमार चौहान, अर्चित, शिवम मिश्रा उप निबंधक, अमित कुमार, विनोद कुमार राजकीय इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य, नयन गौतम, जितेंद्र सिंह यादव, उजाला सिंह आबकारी निरीक्षक, सुलभ आनंद जिला खाद्य विपणन अधिकारी, प्रशांत कुमार वशिष्ठ प्रबंधक के पद पर चयनित हुए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि केंद्र के प्रभारी रिंकू राही ने हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। उन्होंने सफल होने वाले अभ्यर्थियों को बधाई दी है, केंद्र से सफल अभ्यर्थियों में कोई हापुड़ से नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें