फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न देने पर महिला की हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज न देने पर महिला की हत्या का प्रयास
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रफीकनगर निवासी रशीदा ने पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने गला दबाकर विवाहिता की हत्या का प्रयास किया है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रशीदा ने बताया कि उसका जिला मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव कैली निवासी उदय से 26 जून 2022 को प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही उदय और ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। विवाद बढ़ने पर विवाहिता अपने मायके में रहने लगी। 13 अक्तूबर को समाज के लोगों की मौजूदगी में पति समेत ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को साथ ले जाने के लिए तैयार हो गए। जिसके बाद वह ससुराल जाने लगी। लेकिन रास्ते में ससुराल पक्ष के लोगों ने गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले में महिला के पति उदय, उदय की बहन, हिमांशु और मोहन प्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें