66 साल की उम्र में शूटिंग प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदकहापुड़। 60 साल की उम्र में जब लोग सेवानिवृत्त होकर घरों में समय गुजारते हैं, इस उम्र में अकबर अली का हौसला खेलों के प्रति बढ़ता ही जा रहा है।दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 17 से 24 सितंबर को आयोजित 45वीं स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में उन्होंने प्रतिभाग किया था। यह प्रतियोगिता ओपन थी, जिसमें प्रदेश भर से सैकड़ों निशानेबाजों ने भाग लिया था।
66 साल की उम्र में शूटिंग प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली में आयोजित 45वीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में हापुड़ के बुलंदशहर रोड आवास विकास कॉलोनी निवासी अधिवक्ता अकबर अली ने स्कीट शूटिंग और डबल ट्रैप शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
66 साल की उम्र में भी अकबर अली का हौसला नहीं डिगा है, बचपन से ही अकबर को शूटिंग में दिलचस्पी थी। हापुड़ में संसाधन न मिलने के बावजूद वह दूसरे जिलों में जाकर प्रेक्टिस करते रहे। 60 साल की उम्र में जब लोग सेवानिवृत्त होकर घरों में समय गुजारते हैं, इस उम्र में अकबर अली का हौसला खेलों के प्रति बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 17 से 24 सितंबर को आयोजित 45वीं स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में उन्होंने प्रतिभाग किया था। यह प्रतियोगिता ओपन थी, जिसमें प्रदेश भर से सैकड़ों निशानेबाजों ने भाग लिया था। स्कीट और डबल ट्रैप शूटिंग में अकबर अली ने स्वर्ण पदक जीता।
अकबर अली ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2018 में ऑल इंडिया स्तर की प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता था। साथ ही जोनल से लेकर प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में भी कई पदक जीते हैं। उनकी उपलब्धि पर अधिवक्ता साथियों ने उन्हें बधाई दी है।