फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौटंकी शो में युवतियों के डांस पर श्री रामलीला समिति पर मुकदमा

सार

नौटंकी शो में युवतियों के डांस पर श्री रामलीला समिति के खिलाफ मुकदमा हापुड़।जिसके बाद शुक्रवार को मंचन कराया गया।दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में रामलीला के मंचन के अलावा काले-जादू और नौटंकी शो के नाम से पंडाल लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौटंकी शो में युवतियों के डांस पर श्री रामलीला समिति के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित मेले में चल रहे नौटंकी शो में युवतियों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कार्रवाई से भड़के पदाधिकारियों ने रामलीला मंचन बंद करने की घोषणा कर दी, हालांकि एसपी ने राहत का आश्वासन दिया। जिसके बाद शुक्रवार को मंचन कराया गया।
दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में रामलीला के मंचन के अलावा काले-जादू और नौटंकी शो के नाम से पंडाल लगे हुए हैं। इस पंडाल में बगैर पुलिस-प्रशासन की अनुमति के युवतियों का डांस कराया जा रहा था। बृहस्पतिवार को युवतियों का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी पर जांच कराई गई तो मौके पर युवतियां का डांस होता पाया गया। जिसके बाद रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और आयोजकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
शुक्रवार सुबह जैसे ही रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को मुकदमे के संबंध में जानकारी मिली तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। दोपहर के समय पदाधिकारी एकत्र होकर कोतवाली पहुंच गए और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुकदमा वापस न लेने पर रामलीला का मंचन रोकने की चेतावनी दी गई।
रामलीला के प्रधान रविंद्र गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में एसपी से भी बात की गई। एसपी ने मामले में राहत का आश्वासन दिया है। आश्वासन पर शुक्रवार को रामलीला का मंचन जारी रहेगा। मुकदमा वापस नहीं होता है तो मंचन को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

जबकि एसपी दीपक भूकर ने बताया कि मेले में बगैर अनुमति के युवतियों का डांस कराया जा रहा था, इसको लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई है, जिसकी जांच की जा रही है। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से रामलीला का मंचन न रोके जाने को लेकर भी वार्ता हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें