फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलाना के जंगल में युवक की गला रेतकर हत्या

सार

धनौरा के जंगल में युवक की गला रेतकर हत्या हापुड़।युवक को हाईवे से खींचकर अंदर खेत तक लाया गया और यहीं उसकी गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
गांव धनौरा के जंगल में युवक की हत्या होने के बाद घटनास्थल से साक्ष्य जुटाता फोरेंसिक टीम का सदस्य - फोटो : HAPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनौरा के जंगल में युवक की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन

हापुड़। नेशनल हाईवे 334 बाईपास के किनारे गांव धनौरा के जंगल में बृहस्पतिवार रात करीब 30 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक का शव हाईवे से करीब 30 मीटर दूर एक खेत में पड़ा मिला। पुलिस पूरे दिन शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए सुराग तलाशने में जुटी है।
बृहस्पतिवार सुबह गांव धनौरा के ग्रामीण पशुओं का चारा लेने के लिए खेतों पर पहुंचे थे, इसी दौरान उन्हें धान के खाली खेत में युवक का शव पड़ा मिला। युवक की आधी गर्दन को किसी धारदार हथियार से काट दिया गया था। सूचना पर एएसपी मुकेश कुमार मिश्र और थाना प्रभारी शीलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिंक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए। शव के कपड़े फटे हुए थे और मौके पर संघर्ष करने के भी निशान मिलें हैं। पुलिस मान रही है कि हत्यारों की संख्या तीन या इससे अधिक रही होगी। युवक को हाईवे से खींचकर अंदर खेत तक लाया गया और यहीं उसकी गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। एएसपी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के बांये हाथ पर ओम गुदा है और पहनावे से वह किसी होटल या बार का कर्मचारी लग रहा है। मृतक ने काली पैंट-शर्ट और हाफ जैकेट पहनी है। उसके पास से ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मृतक के आसपास के होने की भी आशंका कम ही है, क्योंकि आसपास के गांवों में उसकी जानकारी कराई गई है, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल के पास लगा सीसीटीवी कैमरा खराब -
हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की हालत खस्ता है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटनास्थल के सबसे वाला कैमरा जांच करने के बाद खराब पाया गया। यह कैमरा सही होता तो इस बात की जानकारी मिल जाती कि हत्यारे कितने थे और किस वाहन से यहां तक पहुंचे थे। अब पुलिस हाईवे के दूसरे कैमरों की रिकार्डिंग खंगाल रही है।

गांव धनौरा के जंगल में युवक की हत्या होने के बाद घटनास्थल जानकारी करने पहुंचे पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें