फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकड़ौली में जिला जेल बनने की बाधा दूर, जल्द शुरू होगा निर्माण

सार

अकड़ौली में जिला जेल बनने की बाधा दूर, जल्द शुरू होगा निर्माण हापुड़।जिन चार किसानों के कारण भूमि का अधिग्रहण पूरा नहीं हो रहा था, उन्हें जिला प्रशासन ने मना लिया।इस कारण 3.85 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण नहीं हो पा राि था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकड़ौली में जिला जेल बनने की बाधा दूर, जल्द शुरू होगा निर्माण
विज्ञापन

हापुड़। अकड़ौली गांव में जिला जेल के निर्माण में आ रहीं बाधाएं दूर हो गई हैं। जिन चार किसानों के कारण भूमि का अधिग्रहण पूरा नहीं हो रहा था, उन्हें जिला प्रशासन ने मना लिया। इसी सप्ताह बैनामा पूरे कराकर भूमि को कब्जे में ले लिया जाएगा। इसके बाद जेल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
24.31 हेक्टेयर भूमि पर जिला कारागार का निर्माण होना है। अब तक 34 किसानों की भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। चार किसान बैनामा नहीं कर रहे थे। इस कारण 3.85 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण नहीं हो पा राि था। शासन से वित्तीय स्वीकृति काफी पहले मिल चुकी थी, लेकिन किसानों की हठ के सामने जिला प्रशासन बेबस नजर आ रहा था। एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि चार किसानों से बैनामा कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अकड़ौली ग्राम प्रधान के सहयोग से बाकी बचे किसानों के एक सप्ताह के अंदर बैनामे करा हो जाएंगे। बैनामा पूरे होने के बाद शासन के निर्देश पर जिला जेल का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। उम्मीद है कि अगले दो माह में जिला जेल का निर्माण शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
काफी समय से था इंतजार
जनपद के महिला थाना सहित 11 थानों में विभिन्न आरोपों में पकड़े जाने वाले आरोपियों और दोषियों को गाजियाबाद के डासना स्थित जिला कारागार में भेजा जाता है। डासना जेल की क्षमता 1750 कैदियों की है। वहां करीब तीन हजार से अधिक कैदी हैं। इनमें हापुड़ जनपद के विभिन्न अपराधों में बंद करीब एक हजार से अधिक कैदी हैं। जनपद में जिला कारागार का निर्माण होने पर डासना जेल में कैदियों का बोझ कम होगा। जेल प्रशासन के अफसर भी इसी प्रयास में लगे हैं कि जल्द से जल्द जिला कारागार का निर्माण हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें