फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में बावरिया गिरोह का बदमाश पकड़ा, साथी फरार

सार

पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा बावरिया गिरोह का बदमाश, साथी फरार हापुड़।इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं।गिरफ्तार बदमाश से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा बावरिया गिरोह का बदमाश, साथी फरार
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना पुलिस ने शनिवार सुबह गांव गढ़ी के जंगल से बावरिया गिरोह के एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा साथी फरार होने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार बदमाश पर दस हजार का इनामी भी घोषित है।
विज्ञापन

सीओ अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि बाबूगढ़ थाना पुलिस शनिवार तड़के क्षेत्र के गढ़ी नहर के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। इसी दौरान पुलिस को एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल बदमाश हापुड़ के जोगीपुरा निवासी अमित उर्फ मोहित उर्फ दिल्ली है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस पर हाफिजपुर थाने से 10 हजार का इनाम घोषित है। उस पर लूट और चोरी जैसे आरोपों में अलग-अलग थानों में 30 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाश से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की हैं। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें