फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर घूम रहे लंपी संक्रमित गोवंश, पशुपालन विभाग अनजान

सार

सड़कों पर घूम रहे लंपी संक्रमित गोवंश, पशुपालन विभाग अनजानहापुड़।लेकिन पशुपालन विभाग को इसकी भनक तक नहीं है।बुलंदशहर रोड के लोगों ने बताया कि गली, मोहल्लों में ऐसे अनेकों गोवंश घूम रहे हैं, जिनके शरीर पर गांठें हैं और उनके मुंह से लार जाती रहती है।
विज्ञापन
लम्पी रोड से संक्रमित जानवर । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़कों पर घूम रहे लंपी संक्रमित गोवंश, पशुपालन विभाग अनजान
विज्ञापन

हापुड़। गांवों से निकलकर अब लंपी रोग शहर में घूमने वाले निराश्रित गोवंशों में भी फैल गया है। बुलंदशहर रोड पर कई पशु इस बीमारी से संक्रमित होकर भटक रहे हैं, लोगों में दहशत का माहौल है। लेकिन पशुपालन विभाग को इसकी भनक तक नहीं है। उपचार के नाम पर लापरवाही बरती जा रही है, गांवों में नियमित सर्वे भी नहीं हो रहा है।
हापुड़ के 124 गांवों में लंपी बीमारी फैल चुकी है, इस बीमारी की चपेट में आने वाले गोवंशों के शरीर पर चकत्ते और गांठें बन रही हैं। इनमें इंफेक्शन से पशु को तेज बुखार होता है। लक्षण के आधार पर ही इसकी दवाएं दी जाती हैं। गोवंशों में ही इसका अधिक असर है, पशुपालकों में दहशत का आलम यह है कि संक्रमित दुधारू गोवंशों के दूध को पशुपालक जमीन में ही दबा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं इन दिनों शहरों की सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित पशुओं में भी लंपी का संक्रमण फैल गया है। बुलंदशहर रोड के लोगों ने बताया कि गली, मोहल्लों में ऐसे अनेकों गोवंश घूम रहे हैं, जिनके शरीर पर गांठें हैं और उनके मुंह से लार जाती रहती है। कुछ खाते पीते भी नहीं हैं, चलने फिरने में भी उन्हें काफी परेशानी हो रही है। लेकिन पशुपालन विभाग ने एक बार भी उनका उपचार नहीं किया।
बृहस्पतिवार को बुलंदशहर रोड पर एक गोवंश दिखा, उसके पूरे शरीर में संक्रमण फैला हुआ था। लोगों ने किसी तरह से उसे सड़क से हटाया। पशुपालन विभाग के अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने ऐसी कोई जानकारी से इनकार कर दिया, हालांकि नगर पालिका को फोन कर वहां कर्मचारियों को भेजने की बात कही।
विज्ञापन

कोट -
गांवों में सर्वे जारी है, शहर में निराश्रित पशुओं में संक्रमण फैलने की जानकारी नहीं है। टीम को भेजकर जांच कराएंगे, ऐसे पशुओं को उपचार दिलाया जाएगा। - डॉ. प्रमोद कुमार, सीवीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें