फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की 125 सड़कें क्षतिग्रस्त, पीड्ब्ल्यूडी ने मांगे 31 करोड़

सार

जिले की 125 सड़कें क्षतिग्रस्त, पीडब्ल्यूडी ने मांगे 31 करोड़ हापुड़।कोट- पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता योगेश कौशिक ने बताया कि सड़कों के निर्माण के लिए 31 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद इसे शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की 125 सड़कें क्षतिग्रस्त, पीडब्ल्यूडी ने मांगे 31 करोड़
विज्ञापन

हापुड़। जनपद के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की 125 सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। इन सड़कों की मरम्मत की मांग लगातार उठ रही है। सड़कों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 31 करोड़ रुपये की डिमांड शासन को भेजी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि बजट मिलने के बाद ही सड़कों का निर्माण हो सकेगा।
मानसून के दौरान जिले में भले ही औसत बारिश कम हुई हो लेकिन इसके बावजूद सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने जिले में पिछले दिनों खराब सड़कों का सर्वे करवाया था। इसमें 125 सड़कें क्षतिग्रस्त मिली हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विभाग ने अतिवृष्टि से 90 किमी की सड़कें क्षतिग्रस्त मानते हुए उनकी मरम्मत के लिए करीब 31 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। इनमें से हाईवे सहित गांव, कस्बों की सड़कें और कई मुख्य मार्ग भी शामिल हैं।
कोट-
पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता योगेश कौशिक ने बताया कि सड़कों के निर्माण के लिए 31 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद इसे शासन को भेजा गया है। बजट मिलते ही सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सड़कों की मरम्मत न होने से डीजल-पेट्रोल की बढ़ रही खपत -
गड्ढायुक्त सड़कों के कारण जहां वाहनों की हालत बिगड़ रही है और लोग समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, वहीं पेट्रोल डीजल की खपत भी बढ़ गई है। बछलौता निवासी युवराज सिंह ने बताया कि बाबूगढ़ से बछलौता मार्ग बेहद खस्ता हालत में है। इस सड़क का निर्माण लंबे समय से अटका पड़ा है। सड़क सही न होने के कारण 20 प्रतिशत तक अधिक डीजल पेट्रोल की खपत होती है। ऑटो संचालक नीलकमल ने बताया कि सड़कों में गड्ढे होने के कारण औसत नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें