फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारी शुरू, 20 तक मांगी कार्ययोजना

सार

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का आयोजन 29 अक्तूबर से 10 नवंबर तक किया जाएगा। सीडीओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशन, पार्किंग स्थल सुगम बस सेवा बस व्यवस्था एआरएम रोडवेज की देखरेख में होगी। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को जाम आदि की समस्या न हो इस व्यवस्था की पहले ही तैयारी कर ली जाए।बैठक में एसडीएम दिग्विजय सिंह, विवेक यादव, अरविंद कुमार, सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी, सीओ, एएनएम आरती मिश्रा, डीपीआरओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक मेले की तैयारी शुरू, 20 तक मांगी कार्ययोजना
विज्ञापन

हापुड़। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का आयोजन 29 अक्तूबर से 10 नवंबर तक किया जाएगा। अधिकारी मेले की तैयारियों में जुट गए हैं। मेले की तैयारी के लिए जिलाधिकारी मेधा रूपम, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने मंगलवार को सभी अधिकारियों के साथ बैठक की।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मेले को लेकर सभी विभाग अपनी कार्ययोजनाएं बनाकर 20 सितंबर तक प्रस्तुत कर दें। मेले में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, बेहतर शौचालय, वाच टावर का निर्माण, मुख्य मार्गों में बैरिकेडिंग, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम, खोया पाया शिविर, स्वास्थ्य विभाग शिविर लगाने की तैयारी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशन, पार्किंग स्थल सुगम बस सेवा बस व्यवस्था एआरएम रोडवेज की देखरेख में होगी। विद्युत विभाग विद्युत की सुरक्षा व सुचारु विद्युत लाइन को बनाए रखेंगे। स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य सेवा संबंधित अपने कार्य पूरा कर लें। एसपी दीपक भूकर ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। यातायात पुलिस बैरिकेडिंग लगाने के लिए पहले ही स्थानों का निरीक्षण कर चिन्हित कर लें। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को जाम आदि की समस्या न हो इस व्यवस्था की पहले ही तैयारी कर ली जाए।
बैठक में एसडीएम दिग्विजय सिंह, विवेक यादव, अरविंद कुमार, सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी, सीओ, एएनएम आरती मिश्रा, डीपीआरओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें