ज्ञानवापी मस्जिद मामले में वाराणसी की अदालत में हिंदू महिलाओं की याचिका सुनवाई के लिए मंजूर हो गई है, 22 सितंबर को इस पर निर्णय आना है, ऐसे में जनपद में भी प्रशासन सतर्क हो गया है। तीनों जोन में संबंधित एसडीएम को प्रभारी एवं थानावार सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। वहीं, गढ़मुक्तेश्वर तहसील के प्रभारी एसडीएम विवेक कुमार यादव, थाना गढ़मुक्तेश्वर में डिप्टी कलेक्टर आदेश कुमार, थाना सिंभावली तहसीलदार विवेक भदौरिया, थाना बहादुरगढ़ न्यायिक तहसीलदार सुदीप सिंह को तैनात किया गया हैं।धौलाना तहसील की प्रभारी एसडीएम सुनीता सिंह, थाना धौलाना तहसीलदार धौलाना प्रवीण कुमार, थाना कपूरपुर नायब तहसीलदार वैशाली अहलावत, कोतवाली पिलखुवा अभिमन्यू सेठ, थाना हाफिजपुर खंड विकास अधिकारी हापुड़ सतेन्द्र सिंह को नियुक्त किया गया हैं।
ज्ञानवापी मामला- तीन जोन में बांटा जिला, मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन
हापुड़। ज्ञानवापी मस्जिद मामले में वाराणसी की अदालत में हिंदू महिलाओं की याचिका सुनवाई के लिए मंजूर हो गई है, 22 सितंबर को इस पर निर्णय आना है, ऐसे में जनपद में भी प्रशासन सतर्क हो गया है। जनपद को तीन जोन में बांटकर सेक्टर स्कीम को लागू कर दिया है। तीनों जोन में संबंधित एसडीएम को प्रभारी एवं थानावार सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। सभी तैनात अधिकारियों को पुलिस के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि हापुड़ तहसील का प्रभारी सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह को बनाया गया हैं। थाना कोतवाली नगर में तहसीलदार हापुड़ जयप्रकाश, थाना देहात में तहसीलदार न्यायिक सीमा सिंह, थाना बाबूगढ़ नायब तहसीलदार पुष्पांकर सिंह को तैनात किया गया हैं। वहीं, गढ़मुक्तेश्वर तहसील के प्रभारी एसडीएम विवेक कुमार यादव, थाना गढ़मुक्तेश्वर में डिप्टी कलेक्टर आदेश कुमार, थाना सिंभावली तहसीलदार विवेक भदौरिया, थाना बहादुरगढ़ न्यायिक तहसीलदार सुदीप सिंह को तैनात किया गया हैं।
धौलाना तहसील की प्रभारी एसडीएम सुनीता सिंह, थाना धौलाना तहसीलदार धौलाना प्रवीण कुमार, थाना कपूरपुर नायब तहसीलदार वैशाली अहलावत, कोतवाली पिलखुवा अभिमन्यू सेठ, थाना हाफिजपुर खंड विकास अधिकारी हापुड़ सतेन्द्र सिंह को नियुक्त किया गया हैं। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात सभी मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर सभी सूचनाओं व गतिविधियों पर नजर रखेंगे। यदि कोई मामला संज्ञान में आता है, तो उसका निस्तारण करेंगे।