फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया दंपती की 70.36 लाख की कोठी कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब माफिया दंपती की 70.36 लाख की कोठी कुर्क
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर निवासी दंपती ने अवैध शराब के कारोबार से लाखों की संपत्ति खड़ी कर दी। डीएम के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को शराब माफिया की कनिया कल्याणपुर स्थित 70.36 लाख की कोठी को कुर्क करने की कार्रवाई की। पुलिस और प्रशासन की टीम ने कोठी के बाहर बोर्ड लगाकर नोटिस चस्पा कर दिया है।
डीएम मेधा रूपम द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आदेशों में बाबूगढ़ के गांव कनिया कल्याणपुर निवासी अजय चौधरी पुत्र विक्रम सिंह व उसकी पत्नी सीमा सिंह की गांव स्थित कोठी को कुर्क करने के आदेश दिए गए थे। पुलिस द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया था कि दंपती ने सुसंगठित गिरोह बनाकर जघन्य अपराध कर यह संपत्ति अर्जित की है। आरोपी कई सालों से अवैध शराब के धंधों में लिप्त हैं। शुक्रवार को एसडीएम दिग्विजय सिंह, तहसीलदार जयप्रकाश, देहात थाना प्रभारी शैलेश यादव पुलिस टीम के साथ गांव कनिया कल्याणपुर पहुंचे और ग्रामीणों के समक्ष ढोल बजाकर कुर्की की घोषणा की।
विज्ञापन

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि अवैध शराब या नशे का कारोबार किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम हापुड़ को रिसीवर नियुक्त किया गया है। आरोपी की और संपत्ति की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

राजनीति में सक्रिय रहा है आरोपी -
आरोपी अजय चौधरी क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय रहा है। ठीक ठाक संपत्ति अर्जित करने के बाद उसका रुझान पिछले कुछ सालों में राजनीति में रहा है। हालांकि वह किसी राजनीति पार्टी का सदस्य नहीं रहा है, लेकिन पिछले जिला पंचायत चुनाव में उसने बसपा से टिकट पाने की जुगत लगाई थी। इसी दौरान एक जिला पंचायत सदस्य को शराब सप्लाई करने के दौरान देहात पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी थी। आरोपी अजय चौधरी फरार हो गया था। देहात थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद उसकी चुनाव लड़ने की दावेदारी खत्म हो गई थी।
------
नितिन दीक्षित 02एचपीआर 08
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें