मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल में एमएनसीयू का किया उद्घाटन
हापुड़। दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौरा किया। अस्पताल परिसर में बने दस बेड के एमएनसीयू (मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट) का उद्घाटन किया।
हापुड़ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने सबसे पहले जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल के निचले तल पर 10 बेड का एमएनसीयू वार्ड तैयार किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इस वार्ड का उद्घाटन किया। वार्ड में मिलने वाली व्यवस्थाओं को भी उन्होंने परखा। मां और बच्चे को किस तरह वार्ड में सुविधाएं मिलेंगी, डमी के जरिए उसका चित्रण भी देखा। यहां से मुख्यमंत्री अस्पताल परिसर में बने एनआरसी वार्ड पहुंचे। वहां चार कुपोषित बच्चे भर्ती थे। मुख्यमंत्री ने उनसे फीडबैक लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।