फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रिले चालू करा दी सप्लाई, दो घंटे बंद रहा दिल्ली रोड बिजलीघर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना रिले चालू की सप्लाई, दो घंटे बंद रहा दिल्ली रोड बिजली घर
विज्ञापन

हापुड़। आनंद विहार बिजली घर से दिल्ली रोड बिजली घर को जोड़ने वाली 33केवी क्षमता की लाइन को ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बिना रिले के ही चार्ज करा दिया। लाइन में ट्रिपिंग से आनंद विहार बिजली घर की मशीनें फुंकने का खतरा बन गया। शाम सात बजे लाइन में फॉल्ट के कारण दो घंटे तक दिल्ली रोड बिजली घर बंद रहा। जिससे करीब 25 हजार घरों की आपूर्ति गुल हो गई।
हाईटेंशन लाइन में रिले उपकरण का बहुत बड़ा सहयोग होता है। इसके लगे रहने से लाइन में फॉल्ट आते ही फीडर को ट्रिप करा दिया जाता है। इससे मशीनें फुंकने से बच जाती हैं। लेकिन डिस्ट्रीब्यूशन के अधिकारी लाइन में रिले लगाए बगैर ही कई दिन से इसे चला रहे थे। रोजाना ट्रिपिंग के कारण ट्रांसमिशन विभाग द्वारा अधिकारियों से रिले लगाने की अपील की जा रही थी, लेकिन इसमें घोर लापरवाही की गई। मंगलवार को आनंद विहार बिजली घर में बड़ा फॉल्ट होने से बच गया।
विज्ञापन

चर्चा यह भी है कि डिस्ट्रीब्यूशन के अधिकारी लाइन चालू करने की बात कहते रहे लेकिन ट्रांसमिशन विभाग ने रिले लगने के बाद ही लाइन को चालू करने की बात कही। बहरहाल इस अव्यवस्था के चलते दो घंटे तक पूरा बिजलीघर ठप रहा 25 हजार घरों की आपूर्ति बाधित हो गई और औद्योगिक इकाइयां भी ठप हो गई।
अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि लाइन में ट्रिपिंग की वजह से समस्या बनी थीं, रिले लगवाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। बिजलीघर को भी चालू करा दिया गया है।
उधर ट्रांसमिशन के एसडीओ धर्मेंद्र का कहना है कि कई बार हाईटेंशन लाइन में रिले लगाने की बात डिस्टीब्यूशन के अधिकारियों से की गई थी। रिले नहीं होने की वजह से ट्रिपिंग के दौरान स्वत ही पूरी लाइन डिस्चार्ज हो जाती है। रिले लगा होने से बिजली घर की महंगी मशीनें फुंकने से बच जाती हैं।
विज्ञापन

वहीं हापुड़ स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता का कहना है कि एक महीने से बिजली की समस्या से फैक्टरियों के उत्पादन पर असर पड़ रहा है। इस मामले में 26 अगस्त को सीएम से मिलने के लिए समय मांगा गया है, जिसमें शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें