फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटखा, बीड़ी पीने वालों को अस्पताल से भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुटखा, बीड़ी पीने वालों को अस्पताल से भगाया
विज्ञापन

हापुड़। गढ़ रोड सीएचसी में गुटखा, बीड़ी पीकर आने वाले मरीजों को सीएचसी अधीक्षक ने बाहर भगा दिया। भविष्य में नशीले पदार्थ लेकर अस्पताल परिसर में आने वालों पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी।
सीएचसी में शनिवार को दो हजार से अधिक मरीज ओपीडी में उपचार कराने पहुंचे। अस्पताल परिसर में ही गुटखा खाकर वहां थूकने वाले लोगों से तिलमिलाए सीएचसी अधीक्षक ने अभियान चलाने के निर्देश दिए। वह खुद भी अस्पताल के बाहर आ गए, इस दौरान अस्पताल परिसर में ही बैठकर बीड़ी पीने वाले लोगों को बुलाकर जमकर डांटा और हाथों से बीड़ी के बंडल लेकर तोड़ दिए।
विज्ञापन

इस दौरान गुटखा खाने वालों पर भी नाराजगी जताई। भविष्य में अस्पताल के अंदर इस स्थिति में आने वालों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। वहीं वार्डों में मरीज के साथ एक से ज्यादा तीमारदारों को बाहर भेजा गया तथा वार्ड में बैठकर खाना खाने वालों को भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ.दिनेश खत्री ने कहा कि अस्पताल में गुटखा, पान खाकर आने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा। धूम्रपान भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अभियान चलाकर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें