गेझा में महापंचायत आज, त्यागी समाज ने किया जनसंपर्क
हापुड़। संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा के आह्वान पर समाज के लोगों ने 21 अगस्त को गेझा गांव में होने वाली महा पंचायत को सफल बनाने के लिए गांवों का दौरा कर, रणनीति बनाई। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित श्रीराम वाटिका में भी बैठक हुई, वहीं शनिवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग गेझा पहुंचे।
बैठक को संबोधित करते हुए ज्ञानेंद्र त्यागी ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से महापंचायत में शामिल होने का आह्वान किया। मुकुल त्यागी एडवोकेट ने कहा कि श्रीकांत त्यागी प्रकरण में जिस तरह राजनेताओं ने द्वेषभाव दिखाया है, वह बर्दाश्त करने योग्य नहीं है।
यह प्रकरण इतना बड़ा नहीं था, जितना इसे बना दिया गया है। समाज के लोगों को अब एक जुट होकर, सत्ता की हनक में बेकाबू हो रहे राजनेताओं को सबक सिखाना चाहिए। उधर, रालोद के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग शनिवार को ही गेझा पहुंच गए, उन्होंने कहा कि जब तक श्रीकांत त्यागी के परिवार को न्याय नहीं मिलेगा आंदोलन जारी रखा जाएगा।
इस मौके पर अरविंद त्यागी, मदन त्यागी, संजीव त्यागी, आदित्य त्यागी, चौधरी निखिल त्यागी अहाते वाले, राधेलाल त्यागी, अरविंद त्यागी, अनिल त्यागी, मुकेश त्यागी, सुधीर त्यागी, अजय सुंदर नारायण सिंह, तरूण, बबलू त्यागी, विपिन त्यागी, दीपक मुखिया, उमेश बाबा, शेंकी त्यागी, राजेन्द्र त्यागी उपस्थित रहे।
बैठक करते त्यागी समाज के लोग । संवाद- फोटो : HAPUR