फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से घर लौट रहे बच्चे से युवक ने किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से घर लौट रहे बच्चे से युवक ने किया कुकर्म
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्चे के साथ बाइक सवार युवक ने घुमाने के बहाने खेत पर ले जाकर कुकर्म किया। इसके बाद मासूम को डरा धमकाकर गांव में लाकर छोड़ दिया। हालत बिगड़ने पर बच्चे ने पूरी बात परिजनों को बताई। आरोपी दूसरे संप्रदाय का होने के कारण हिंदू संगठन के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। देर रात मामले में कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि बुधवार को उसका सात वर्षीय पुत्र दुकान से कुछ सामान लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में गांव का ही एक दूसरे संप्रदाय का युवक उसे मिला। युवक ने पुत्र को घुमाने की बात कहकर अपनी बाइक पर बिठा लिया। आरोपी पुत्र को लेकर जंगल में पहुंचा और वहां जबरन उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी देकर पुत्र को डराया-धमकाया और घर छोड़ गया। इसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर बच्चे ने आपबीती बताई। जिसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कुछ हिंदू संगठन के लोग भी कोतवाली पहुंचे और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बनाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बच्चे का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें