मोहल्ला अलीपुर में पलायन के बैनर लिये खड़े एक परिवार के लोग । संवाद
- फोटो : HAPUR
आरोपियों के गिरफ्तारी न होने से सहमे परिवार ने पलायन की दी चेतावनी
हापुड़ । कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर निवासी परिवार ने जान का खतरा जताते हुए पलायन करने की चेतावनी दी है। पीड़ित परिवार के सदस्य पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिवार के लोग सहमे हुए हैं। इस संबंध में परिजनों ने डीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।
परिवार के सदस्य शादाब ने बताया है कि उसके भाई सलमान पर रफीक, शहजाद, मोनिस, चेनू, अनस व सलीम 11 जुलाई को हमला किया था। हमले के दौरान उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था। तब ही उसके भाई का मेरठ मेडिकल अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की थी जिसमें पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की लेकिन गिरफ्तारी नहीं की है।
इससे पहले उनके परिवार के साथ मारपीट की गई थी और बहन के साथ छेड़छाड़ भी की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपी परिवार को मोहल्ले से भगाने के चक्कर में लगे हुए हैं। परेशान आकर परिवार पलायन करने के लिए मजबूर है। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की है।