फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय पांडेय को मिला हापुड़ कोतवाली का चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संजय पांडेय को मिला हापुड़ कोतवाली का चार्ज
विज्ञापन

हापुड़। एसपी दीपक भूकर ने नगर कोतवाली का चार्ज संजय पांडेय को दिया है। इसके अलावा 13 निरीक्षकों और सात उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं।
कचहरी के बाहर पेशी पर आए कैदी की हत्या के बाद कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह को निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद कोतवाली का प्रभार खाली चल रहा था। बुधवार देर शाम जारी आदेशों के तहत एसपी पेशकार शीलेष यादव को थाना देहात प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा धारा सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक थाना हापुड़ नगर बनाया गया है। जबकि अतिरिक्त निरीक्षक हापुड़ नगर सुरेंद्र सिंह को अपराध शाखा भेजा गया है। प्रोन्नति पाने वालों में शामिल जदीद चौकी प्रभारी अमित सिंह को अतिरिक्त गढ़ निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात दिलीप सिंह बिष्ट को प्रभारी मॉनीटरिंग सेल, निरीक्षक कैलाशचंद को वाचक पुलिस अधीक्षक, चौकी प्रभारी समाना शिव कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक बाबूगढ़, अतिरिक्त निरीक्षक बाबूगढ़ हेम सिंह सैनी को डीसीआरबी प्रभारी, निरीक्षक अनुज कुमार को थाना धौलाना से अपराध शाखा, कपूरपुर थाने से निरीक्षक रजनी वर्मा को अपराध शाखा भेजा गया है। निरीक्षक उपदेश कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक पिलखुवा, पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक विनोद कुमार को दोयमी चौकी प्रभारी, दरोगा रामकिशोर सिंह को थाना कपूरपुर, दरोगा राहुल शिशौदिया को प्रभारी चौकी कचहरी बनाया गया है। गढ़ कोतवाली में तैनात एसएसआई सतवीर सिंह को प्रभारी चौकी जदीद, थाना कपूरपुर में तैनात दरोगा प्रकाश चंद्रा को चौकी प्रभारी समाना, उपनिरीक्षक अजीत को बाबूगढ़, दोयमी चौकी प्रभारी राहुल कौशिक को एसओजी भेजा गया है। कांस्टेबल चांदवीर और प्रदीप कुमार को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें