डीएम ने 18 लेखपालों का रोका वेतन
हापुड़। सीएम हेल्पलाइन नंबरों पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने के मामले में डीएम ने तहसीलों में तैनात 18 लेखपालों के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
डीएम मेधा रूपम ने बताया कि जिलों की तीनों तहसीलों में सर्वे कराया गया। इसमें सीएम हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज होने वाली शिकायतों का फीडबैक लिया। शिकायत करने वालों ने सर्वे में बताया कि समस्याओं के निस्तारण को लेकर कोई मौके पर नहीं आया और न ही शिकायत का निस्तारण हो सका है।
मामले की गंभीरता पर 18 लेखपालों के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इसमें हापुड़ तहसील के पांच, धौलाना तहसील के पांच और गढ़मुक्तेश्वर तहसील के आठ लेखपाल शामिल हैं।