फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक हथियारों से लैस हरियाणा के पुलिसकर्मियों ने नहीं की जवाबी फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आधुनिक हथियारों से लैस हरियाणा के पुलिसकर्मियों ने नहीं की जवाबी फायरिंग
विज्ञापन

हापुड़। कचहरी गेट के बाहर हुई अभियुक्त की हत्या में हरियाणा पुलिस के जवानों की भूमिका संदिग्ध है। हापुड़ पुलिस की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। बदमाश ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते रहे, हरियाणा पुलिस के जवानों एक भी जवाबी फायरिंग नहीं की। भागते हुए बदमाशों का पीछा भी नहीं किया। अभियुक्त लखन के साथ आए पुलिसकर्मियों के पास पास कार्बाइन के साथ आधुनिक पिस्टल भी थी। पूछताछ के लिए हरियाणा के चार पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया गया है।
अर्टिगा कार में अभियुक्त के साथ हरियाणा के एएसआई विजय, हेड कांस्टेबिल ओमप्रकाश, कांस्टेबिल नरेंद्र व संदीप व चालक हेड कांस्टेबिल राजू चौहान आए थे। कार को मुख्य गेट पर रोककर जैसे ही बिना हथकड़ी के बैठे लखन को पुलिसकर्मियों ने नीचे उतारा, तभी बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा में आए पांचों पुलिसकर्मियों के पास कारबाइन और पिस्टल जैसे आधुनिक हथियार थे लेकिन पुलिसकर्मियों ने एक भी गोली नहीं चलाई। घटनास्थल से करीब दस पंद्रह मीटर दूर कचहरी के गेट पर भी हापुड़ के करीब पांच से दस पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है। गोलियां चलते ही वहां तैनात पुलिसकर्मी भी दुबक गए। हरियाणा पुलिस की मामले में संलिप्तता की जांच करने के लिए पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी को छोड़कर चारों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इनके मोबाइल की सीडीआर निकाली जा रही है।
विज्ञापन

लखनऊ तक गूंजा मामला
मामले की गूंज लखनऊ तक सुनाई दी। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बयान जारी करते हुए घटना को सुरक्षा में गंभीर चूक बताया है। उन्होंने इस संबंध में हरियाणा पुलिस को पत्र लिखे जाने की बात कही है।
हापुड़ पुलिस को नहीं थी सूचना
दूसरे राज्य से किसी अभियुक्त को ऐसी परिस्थितियों में पेशी पर लाने पर संबंधित राज्य की पुलिस को सूचना दी जाती है। हरियाणा पुलिस ने इस संबंध में हापुड़ पुलिस को सूचना नहीं दी थी। इसके अलावा सुरक्षा में भी कई चूक सामने आई। पुलिसकर्मियों ने कार को कचहरी परिसर के बाहर ही रोक दिया, जबकि कार से अभियुक्त को अंदर ही ले जाना चाहिए था। हापुड़ कचहरी की सुरक्षा में खामियों को देखते हुए हरियाणा की नीमका जेल में बंद अभियुक्त लखन को बदमाशों ने हापुड़ कचहरी के बाहर ही मारने साजिश रची।
लापरवाही पर अफसरों पर गिरी गाज
कोतवाली से सौ मीटर की दूरी पर स्थित कचहरी परिसर में दिनदहाड़े हुई घटना में एसपी दीपक भूकर ने कोतवाली पुलिस की बड़ी खामी मानी। कचहरी चौकी पुलिस के मूकदर्शक बने रहने पर चौकी प्रभारी और हापुड़ कोतवाली प्रभारी के निलंबन की कार्रवाई की गई है। लापरवाही के कारण सीओ को भी हटाया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में धौलाना में बरात में हुई थी हत्या
24 नंवबर 2019 को धौलाना के गांव उदयरामपुर नंगला निवासी विजय की दो पुत्रियों आरती और ज्योति की फरीदाबाद से बरात आई थी। शादी की रस्म पूरी होने पर विदाई के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर नकाबपोश बदमाशों ने सुधीर पुत्र जिले सिंह की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। मृतक के चचेरे भाई सोनू निवासी गांव अंगनपुर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लखन को भी आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें