फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: मुख्यमंत्री ने दिया न्यायालय भवन निर्माण के बजट का भरोसा, सीएम के आश्वासन पर अधिवक्ताओं में खुशी

Mon, 08 Aug 2022 11:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़।

सार

अधिवक्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री से मिलने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे थे। जिसके लिए वह सत्तारुढ़ पार्टी के कई नेताओं से भी मिले। लेकिन यह काम धौलाना विधायक धर्मेश तोमर द्वारा कराया गया है, जिसके लिए अधिवक्ता उनके आभारी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला न्यायालय भवन निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को लखनऊ जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिला। जहां पर मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही न्यायालय भवन की भूमि के लिए बजट का आवंटन किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद समस्या का निदान होने का रास्ता दिखाई देने लगा है। जिस पर अधिवक्ताओं ने भी एक बड़ी राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता जिला न्यायालय भवन निर्माण की मांग को लेकर 18 जुलाई से आंदोलन पर है। जिसके अंतर्गत अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन से लेकर जाम तक लगाया। वहीं केंद्रीय मंत्रियों से लेकर जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भी दिए है। लेकिन समस्या का कोई हल नहीं हुआ। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी व सचिव रविंद्र सिंह निमेष ने बताया कि अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल धौलाना विधायक धर्मेश तोमर से मिला और उनसे मुख्यमंत्री से भेंट कराने का अनुरोध किया। जिस पर विधायक धर्मेश तोमर ने प्रयास कर अधिवक्ताओं को मुख्यमंत्री से मिलवाने की व्यवस्था की। सोमवार को अधिवक्ता विधायक के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। अधिवक्ताओं की मांग को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया और आश्वासन दिया किया समस्या का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्यायालय के लिए भूमि खरीदने के लिए शीघ्र ही बजट का आवंटन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उनका एक दौरा पश्चिम उत्तर में होने वाला है। वह प्रयास करेंगे कि इस दौरे के दौरान ही वह न्यायालय भवन निर्माण का शिलान्यास करें।

सीएम के आश्वासन पर अधिवक्ताओं में खुशी
सीएम द्वारा न्यायालय भूमि खरीद के लिए बजट शीघ्र जारी कराने के आश्वासन पर अधिवक्ताओं में खुशी है। साथ ही काफी अधिवक्ताओं का माना है कि शायद इस आश्वासन के बाद हड़ताल भी समाप्त हो जाए। वहीं, एसोसिएशन के सचिव का कहना है कि आगामी आंदोलन की रणनीति क्या होगी। इसको लेकर बुधवार में एसोसिएशन के बैठक होगी। जिसमें जो निर्णय लिया जाएगा। उसका सभी अधिवक्ताओं द्वारा पालन किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने पर अधिवक्ताओं ने विधायक धर्मेश तोमर का धन्यवाद किया।
विज्ञापन


जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने दिया समर्थन
जिला न्यायालय भवन निर्माण की मांग को लेकर रोजाना की तरफ सोमवार को भी कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। इस अवसर पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने आंदोलन को समर्थन भी दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें