कचौड़ी खाने के विवाद में खौलता तेल डाला
हापुड़। कचौड़ी खाने को लेकर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी दो युवकों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक ने दूसरे युवक पर खौलता तेल डाल दिया। दूसरा युवक भी सिर में चोट लगने से घायल हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
मोहल्ला गढ़ गेट निवासी कैफ मोहल्ले में ही कचौड़ी का ठेला लगाता है। रविवार को ठेले पर मोहल्ला निवासी जैद कचौड़ी खाने के लिए पहुंचा। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्साए जैद ने कैफ के सिर पर रॉड से वार कर दिया। इसके बाद कैफ ने जैद पर कढ़ाई का खौलता हुआ तेल डाल दिया। इस दौरान दोनों युवक घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद