फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाअभियान :आठ घंटे में 16500 को लगी सतर्कता डोज

विज्ञापन
कोठी गेट स्थित सरकारी अस्पताल में टीका अभियान के दौरान मौजूद सीएमओ डॉ सुनील कुमार । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
महाअभियान : आठ घंटे में 16500 को लगी सतर्कता डोज
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना महामारी से बचाव के लिए रविवार को जिले में सतर्कता डोज के महाअभियान में महज आठ घंटे में 16500 लोगों को टीका लगा। दोपहर तक बूथों पर भीड़ उमड़ी रही। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने गढ़ रोड सीएचसी पर खुद डोज लगवाकर अभियान का शुभारंभ किया। अब नियमित तौर पर लोगों को निशुल्क सतर्कता डोज लगाया जाएगा।
जिले में 18 साल से ऊपर की आबादी को शत प्रतिशत पहला और दूसरा डोज लगाया जा चुका है। लेकिन सतर्कता डोज से करीब 7.20 लाख लोग वंचित चल रहे हैं। इन दिनों कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, शासन ने स्वास्थ्य विभाग को शत प्रतिशत लोगों को सतर्कता डोज लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार को जिले के 173 केंद्रों पर महा अभियान चलाया गया। इस दौरान 16500 लोगों को टीका लगा, जबकि लक्ष्य 20 हजार लोगों को टीका लगाने का था। 90 प्रतिशत से अधिक लोग अभी भी सतर्कता डोज से वंचित हैं, जिन्हें बूथों पर आकर टीकाकरण कराने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

बूथों पर टीकाकरण बिना स्लॉट बुक कराए ही लगाए गए। आगे भी यह अभियान जा री रहेगा, 18 साल से ऊपर के लोग सरकारी बूथों पर जाकर टीकाकरण करा सकते हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि टीकाकरण का महाअभियान सफल रहा। जिन लोगों ने सतर्कता डोज नहीं लगवाया है, वह बूथों पर पहुंचकर निशुल्क टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें