फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर गुप्तांग काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर गुप्तांग काटा
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कुछ किन्नरों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर व्यक्ति का गुप्तांग काट डाला। पुलिस से शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हुई। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जिला बहराइच निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी मुलाकात कोतवाली क्षेत्र के गांव सबली निवासी विंशु, भंतपाल और रानी उर्फ फुकराज से हुई थी। इन लोगों ने पीड़ित को बधाई मांगने के दौरान नाचने-गाने के लिए अपने साथ शामिल कर लिया। आरोप है कि ये लोग उसे सबली ले गए और धोखे से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में उसका गुप्तांग काट दिया। इसके बाद पांच माह तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। किसी प्रकार वह किन्नरों के चंगुल से बचकर कोतवाली पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने उसे टरका दिया। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें