फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव : 4.77 लाख घरों पर फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव - 4.77 लाख घरों पर फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज
विज्ञापन

हापुड़। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के प्रति लोगों में उत्साह है। इसके तहत 11 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले स्वतंत्रता सप्ताह हर हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां भी जोरों पर हैं। जिले के निजी आवासों के साथ सरकारी कार्यालयों और ऐसे ही अन्य परिसरों पर 4.77 लाख तिरंगे लगाए जाएंगे।
शासन से मिले निर्देशों के तहत सरकारी कार्यालयों पर 13 से 15 अगस्त तक खादी से बना तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। गैर सरकारी भवन पर स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान 11 से 17 अगस्त तक तिरंगा झंडा फहराया जा सकता है। इसके लिए स्वयं सहायता समूह, जेल में बंद बंदियों की सहायता ली जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कुल 1,92,563 आवास हैं। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों और परिसरों की संख्या 1,380 है। सरकारी और गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थाओं में से 111 को चिन्हित किया गया है। वाणिज्यिक एवं औद्योगिक इकाइयों की संख्या की बात करें तो यह 6100 हैं, इसके अलावा अन्य प्रतिष्ठानों की संख्या 21,380 है। इन सभी पर विभिन्न विभागों को तिरंगा फहराने और लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है।
इन सरकारी भवनों पर लगाया जाएगा तिरंगा
पुलिस लाइन, थाना, चौकी, कारागार, कृषि विज्ञान केंद्र, उद्यान, मत्स्य प्रक्षेत्र, मंडी परिषद, सहकारी समितियां, पशु चिकित्सालय, राजकीय अतिथि गृह, स्टेडियम, पार्क, चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अमृत सरोवर, पंचायत भवन, विश्वविद्यालय, शिक्षण संस्थान, बस/रेलवे स्टेशन, जनसुविधा केंद्र, होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमाहाल, शापिंग कांप्लेक्स आदि विभिन्न सरकारी/गैर सरकारी भवनों/परिसरों में खादी निर्मित झंडे ही फहराए जाएंगे।
विज्ञापन

कोट-
डीपीआरओ विरेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों को तिरंगा लेने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए विभिन्न स्थानों पर तिरंगे मुहैया कराए जाएंगे। हर घर में तिरंगा निशुल्क मुहैया कराने की जिम्मेदारी निर्धारित कर दी गई है। इनमें राशन डीलर, ग्राम प्रधान, जनसेवा केंद्र संचालक, आंगनबाड़ी, सरकारी शिक्षकों को घरों तक तिरंगे पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। शहर में सभासद आदि को भी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें