ब्याज माफी के लिए एआरटीओ में आज लगेगा शिविर
हापुड़। वाहनों के बकाया टैक्स और जुर्माने के विवाद को सुलझाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा एक मुश्त समाधान (ओटीएस) योजना चलाई जा रही है। योजना के अंतर्गत वाहनों पर लगने वाला कर माफ किया जाएगा। इसके लिए रविवार को एआरटीओ कार्यालय में विशेष शिविर लगाया जाएगा।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 3065 व्यवसायिक वाहन पंजीकृत हैं। इन वाहनों पर विभाग का 3.97 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। जिस पर 2.37 करोड़ रुपये ब्याज है। शासन ने वाहन मालिकों को वाहनों का टैक्स जमा करने के लिए कर में छूट देने की घोषणा की है। योजना के अंतर्गत कार्यालय में रविवार को शिविर का आयोजन होगा। जिसमें वाहन स्वामी आवेदन पत्र लाकर कर को माफ करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत केवल उन्हीं वाहनों को छूट प्रदान की जाएगी, जिनका रजिस्ट्रेशन एक अप्रैल 2020 से पहले का है। इसके अलावा ऐसे वाहन जिनका बकाए को लेकर न्यायालय में वाद विचाराधीन है को भी शत-प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। वाहन मालिक को एक एकमुश्त या 35 दिन के अंदर तीन किस्त में बकाया जमा करने का विकल्प दिया जाएगा। वाहन मालिक को पहली किस्त में 50 प्रतिशत और दूसरी व तीसरी किस्त में 25-25 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी।