फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय पर वकीलों का हंगामा, मेरठ रोड किया जाम

विज्ञापन
कचहरी में धरने पर बैठी महिला अधिवक्ता। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय पर वकीलों का हंगामा, मेरठ रोड किया जाम
विज्ञापन

हापुड़। न्यायालय भवन के निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने मेरठ रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय पर जमकर हंगामा किया और बीच सड़क में बाइक खड़ी करके जाम लगा दिया। हंगामे के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
न्यायालय के नए भवन के निर्माण के लिए अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। मांग पूरी न होने पर अधिवक्ताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन भी किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को तहसील चौपला पर जाम लगाने के अलावा तहसील कार्यालय और एसडीएम कार्यालय में भी हंगामा किया गया था। वहीं शुक्रवार को घोषित कार्यक्रम के अनुसार अधिवक्ता कचहरी में एकत्र हुए। बार अध्यक्ष अजीत चौधरी और सचिव रविंद्र सिंह निमेष के नेतृत्व में बाइक रैली निकालते हुए एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। इस दौरान एआरटीओ कार्यालय में अधिकारी मौजूद नहीं थे। अधिवक्ताओं ने बाइकों पर सड़क पर ही खड़ा करके जाम लगा दिया। इसके बाद एआरटीओ कार्यालय में हंगामा किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष अजीत चौधरी का कहना था कि जिला प्रशासन की ओर से जिला न्यायालय के लिए कुल 32.99 एकड़ भूमि खरीद के लिए प्रस्ताव काफी पहले ही भेजा जा चुका है, लेकिन इस दिशा में कोई प्रगति दिखाई नहीं दे रही है। जिसे अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। इसके लिए धरना प्रदर्शन के लिए जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है। अधिवक्ताओं की मांगे पूरी नहीं होती हैं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। एआरटीओ कार्यलय में जमकर नारेबाजी और हंगामा करने के बाद अधिवक्ता वापस लौट गए। इस दौरान रमेश चंद्रा, अनिल आजाद, संजय कंसल, गजेंद्र सिंह चौहान, खालिद खान, मोहित त्यागी, विकास त्यागी, इंतजार अली, रोहित चौधरी, विवेक गर्ग, अक्षय गुप्ता, अभिषेक सिंह, विकास त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

वाहनों की लगी लंबी लाइन
अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान मेरठ रोड पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। सड़क पर डिवाइडर न होने के कारण वाहन चालकों ने वाहनों को दूसरी लेन में जाकर निकालने का प्रयास किया तो जाम की स्थिति और बिगड़ गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालकर जाम खुलवाया।

मेरठ रोड पर सड़क के बीच वाहन खड़े करके प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद- फोटो : HAPUR

शुक्रवार को आरटीओ कार्यालय में हंगामा करते अधिवक्ता। संवाद- फोटो : HAPUR

शुक्रवार को आरटीओ कार्यालय के बाहर मेरठ रोड पर सड़क के बीच खड़े वाहन। संवाद- फोटो : HAPUR

मेरठ रोड पर सड़क के बीच खड़े होकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें