फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग का मैरिनो इंडस्ट्रीज पर छापा

विज्ञापन
शुक्रवार को सेंचुरी कम्पनी में लिये गये खाद्यय नूमनो पर सील लगाते खाद्यय विभाग के कर्मचारी । संव? - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग का मैरिनो इंडस्ट्रीज पर छापा
विज्ञापन

हापुड़। डीएम मेधा रूपम के आदेश पर खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रसाधन की टीम ने शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित मैरिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड में छापा मारा। इस दौरान टीम ने चार नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए राजकीय लैब भेजा जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त महेंद्र व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम दोपहर के समय दिल्ली रोड स्थित मैरिनो इंडस्ट्रीज पहुंची। उन्होंने बताया कि टीम ने सबसे पहले एक नमूने पोटेटो फ्लैक्स का लिया, इसके बाद कैंपस में संचालित कैंटीन पहुंची, जहां से टीम ने फैन, नमकीन और रिफाइंड का एक-एक नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय लैब भेजा जा रहा हैं। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम में शिवदास सिंह, पूनम, ओमप्रकाश शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें