फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन शातिर चोरों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन शातिर चोरों को पकड़ा
विज्ञापन

धौलाना। थाना धौलाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एनसीआर से चोरी किए 14 मोबाइल, कविनगर के चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल व अवैध असलाह बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि तीन शातिर मोबाइल चोर निधावली नहर के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े हुए है। सूचना पर थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ उन्हें घेर लिया। इसके बाद पुलिस ने सरगना राहुल मेवाती पुत्र इब्राहिम निवासी मोहल्ला मेवातियान, थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर, इमरान पुत्र मोहम्मद हुसैन व मिनाज पुत्र मोवीन निवासीगण मोहल्ला काजीवाड़ा थाना धौलाना जिला हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी एनसीआर क्षेत्र में अलग-अलग सुनसान रास्तों पर घटनाओं को अंजाम देकर विभिन्न स्थानों पर मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। सरगना राहुल मेवाती पर लूट के दो मामले थाना फेज-2 जनपद गौतमबुद्धनगर में दर्ज है। आरोपियों से थाना कविनगर से चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें