फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिफार्म मामला: शिक्षिकाओं ने दर्ज कराए बयान, नहीं पहुंचा शिकायतकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनिफार्म मामला : शिक्षिकाओं ने दर्ज कराए बयान, नहीं पहुंचा शिकायतकर्ता
विज्ञापन

हापुड़। दहीरपुर कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की दो छात्राओं की यूनिफार्म बदलवाने के मामले में शिकायतकर्ता और शिक्षिकाओं को बयान देने के लिए बुलाया गया था। शिक्षिकाओं ने तो अपना बयान दर्ज करा दिए लेकिन शिकायतकर्ता नहीं पहुंचा। जांच अधिकारी ने अब दोबारा पत्र जारी किया है, ताकि शुक्रवार को उसके बयान दर्ज किए जा सकें।
विज्ञापन

विद्यालय की दो शिक्षिकाओं द्वारा छात्राओं की यूनिफार्म उतरवाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। लखनऊ तक मामले की गूंज पहुंच चुकी है। जिसके बाद डीएम मेधा रूपम ने मामले में कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए थे। जांच के लिए नामित एसडीएम कलक्ट्रेट इला प्रकाश और बीएसए अर्चना गुप्ता मामले से जुड़े लोगों के बयान ले रहे हैं। इसमें शिकायतकर्ता और आरोपी शिक्षिकाओं को भी बयान देने के लिए बुलाया था। एसडीएम इला प्रकाश ने बताया कि शिक्षिकाओं ने अपने बयान दर्ज करा दिए हैं, शिकायतकर्ता को भी पत्र भेजकर कार्यालय में उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया था। इसके अलावा यदि किसी के पास कोई साक्ष्य हैं तो उन्हें भी प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था, लेकिन शिकायतकर्ता नहीं पहुंचा। बृहस्पतिवार को दूसरा पत्र जारी किया गया है। शुक्रवार को शिकायतकर्ता नहीं पहुंचता है तो दहीरपुर जाकर ही बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें